मनोरंजन

…यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी भरा नहीं

भारतीय सिनेमा संगीत की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में शुमार मशहूर गायिका आशा भोसले को सोमवार को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जनता को सुबह 11 बजे से दोपहर अढ़ाई बजे तक लोअर परेल स्थित उनके निवास में आयोजित ‘अंतिम दर्शन’ के दौरान सम्मान व्यक्त करने की अनुमति दी गई थी। परिवार द्वारा बताई गई जगह की कमी के बावजूद, महान गायिका की एक आखिरी झलक पाने के लिए हजारों प्रशंसक एकत्र हुए। बाद में उनके पार्थिव शरीर को एक भव्य जुलूस के रूप में दादर के शिवाजी पार्क श्मशान घाट ले जाया गया, जहां सडक़ों पर लोगों की कतारें लगी थीं, जो उनके काफिले पर फूल बरसाते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार शाम चार बजे किया गया और महाराष्ट्र समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आए उनके प्रशंसकों ने उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम संस्कार प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों और फिल्म उद्योग के सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडऩवीस, दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ ङ्क्षशदे और सुनेत्रा पवार ने इस समारोह में शिरकत की। उनके साथ आमिर खान, अनु मलिक, विक्की कौशल और शान जैसी फिल्मी हस्तियां भी मौजूद थीं। इसी श्मशान घाट में इससे पहले 2022 में उनकी बहन लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार हुआ था। भारी संख्या में उमड़े शोक संतप्त प्रशंसकों के बीच कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बालीवुड सिंगर्स ने उनका गाना ‘अभी ना जाओ छोडक़र…’ गाकर विदाई दी। अब लोग हमेशा आशा ताई की यादों में इसी गाने की पंक्तियां …‘यही कहोगे तुम सदा कि दिल अभी भरा नहीं’ दोहराते रहेंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button