VinFast ने भारत में लांच की अपनी नई इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7, जानें फीचर्स

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों में शुमार VinFast ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार VF MPV 7 को लांच कर दिया है। VinFast की इस नई इलेक्ट्रिक कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 24.49 लाख रुपए है। इसके फ्रंट में LED DRLs हैं। इसमें ग्रिल के नए डिजाइन के साथ वर्टिकल तौर पर लगे हेडलैम्प हैं। VF MPV 7 में पुल-स्टाइल डोर हैंडल दिए गए हैं। इसके रियर में टेललाइट्स के लिए स्लिम डिजाइन और व्हीकल की चौड़ाई को कवर करने वाली लाइटिंग है। इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इस मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।
इस इलेक्ट्रिक MPV में ड्राइवर की सीट को ऊंचाई के लिए एडजस्ट किया जा सकता है। इसमें 10.1 इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, USB-A और USB-C चार्जिंग पोर्ट दिए गए हैं। VF MPV 7 में ऑल-डिस्क ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ब्रेकिंग और स्टेबिलिटी के लिए सपोर्ट मिलता है। इसमें फ्रंट पर इलेक्ट्रिक मोटर है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कंपनी ने इसे कुल 6 कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिनमें इंट्रोस्पेक्टिव ब्राउन, इनफिनिटी वाइट, जेट ब्लैक, ज़ेनिथ ग्रे, सोलर रूबी और मूनलिट ओशन शामिल हैं। सेफ़्टी के लिहाज़ से इसमें 6 एयरबैग्स, ईएससी, टीसीएस, एबीएस, ईबीडी, हिल होल्ड कंट्रोल, रोलओवर मिटिगेशन और ऑल-वील डिस्क ब्रेक्स जैसे फ़ीचर्स शामिल हैं।
नई विनफ़ास्ट VF एमपीवी 7 में 60.1kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है। यह सेटअप 201bhp की पावर और 280Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी के मुताबिक़ यह मॉडल एक बार फुल चार्ज में 517km तक की रेंज देने में सक्षम है, जबकि 0-100kmph की रफ़्तार 9 सेकंड से कम समय में हासिल कर लेती है।