सेक्टर-49 में स्नैचिंग का खुलासा: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

चंडीगढ़
चंडीगढ़ के सेक्टर-49 थाना पुलिस ने स्नैचिंग के एक मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कोमल 26 पुत्री राधे श्याम निवासी गांव अट्टा भंथर उन्नाव उत्तर प्रदेश के रूप में हुई हैए जो वर्तमान में बुरैल चंडीगढ़ में रह रही थी। यह कार्रवाई यूटी की एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश एसपी सिटी केएम प्रियंका के मार्गदर्शन और डीएसपी गुरजीत कौर की निगरानी में इंस्पेक्टर शेर सिंह एसएचओ सेक्टर-49 के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार यह मामला 17 अप्रैल को दर्ज एफआईआर नंबर 31 के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता पिंकू कुमार 21 निवासी मोहाली ने बताया कि वह जगतपुरा से सेक्टर-46 जा रहा था। सेक्टर-48 बस स्टॉप के पास एक महिला और दो युवकों ने उससे पता पूछने के बहाने उसे घेर लिया। इसी दौरान महिला ने उसकी जेब से पर्स निकाल लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714