क्या छूने से अपवित्र हो जाते हैं देवता, सबरीमाला की सुनवाई के दौरान उठा सवाल, परंपरा-प्रथा पर हुए तर्क

नई दिल्ली
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला मुद्दे समेत धर्म बनाम कानून के मामले पर बहस जारी है। इस मामले में नौ जजों की बड़ी बेंच सुनवाई कर रही है, जिसमें मंगलवार को छठें दिन भी बहस जारी रही। इस दौरान धार्मिक स्वतंत्रता, परंपराएं, आस्था और संवैधानिक अधिकारों के बीच बैलेंस पर कई महत्त्वपूर्ण सवाल उठे। कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर के मुख्य पुजारी से पूछा कि मूर्ति छूना ईश्वर का अपमान कैसे हो सकता है और देवता अपवित्र कैसे हो जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूछा कि क्या संविधान उस भक्त की मदद के लिए आगे नहीं आएगा, जिसे केवल उसके वंश और जन्म के कारण देवता को छूने से रोक दिया जाता है। इस पर सबरीमाला के वकील एडवोकेट वी. गिरी ने कहा किसी भी मंदिर में होने वाले रीति-रिवाज उस धर्म का अभिन्न हिस्सा होते हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पूजा देवता की विशेषताओं के उलट नहीं हो सकती। भगवान अयप्पा ‘नैष्ठिक ब्रह्मचारी’ हैं, इसलिए वहां की परंपराएं उसी के अनुरूप तय की गई हैं। एडवोकेट गिरी ने दलील दी कि आर्टिकल-25 के तहत पूजा का अधिकार व्यक्ति की आस्था से जुड़ा है।
सरकार धार्मिक परंपरा रोके, तो हमें जांच का अधिकार
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर राज्य सामाजिक सुधार या जनहित के नाम पर किसी धार्मिक प्रथा या रिवाज पर रोक लगाता है, तो उसकी जांच कोर्ट कर सकता है। कोर्ट ने कहा कि हम नहीं तो फिर जांच कौन करेगा? कोर्ट ने साफ किया कि ज्यूडिशियल रिव्यू की शक्ति पर कुछ सीमाएं हैं, लेकिन यह नहीं कह सकते कि कोर्ट के पास कोई अधिकार ही नहीं है।