किसी कर्मी की नौकरी नहीं जाएगी, आईपीएसी पर ताला लगने से खफा ममता का ऐलान, खुद दूंगी नौकरी

पश्चिम बंगाल में आईपीएसी (इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी) को लेकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को तारकेश्वर में एक जनसभा से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हुंकार भरते हुए ऐलान किया है कि अगर आईपीएसी के किसी भी कर्मचारी की नौकरी जाती है, तो वह खुद उन्हें नौकरी देंगी। ममता बनर्जी का यह बयान उन खबरों के बाद आया है, जिनमें दावा किया गया था कि आईपीएसी बंगाल से अपना कामकाज समेट कर जा रही है। तारकेश्वर की सभा में ममता बनर्जी काफी आक्रामक दिखीं। उन्होंने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पास 50 एजेंसियां हैं, हमारे पास सिर्फ एक (आईपीएसी) है। हमारे पास उतना पैसा नहीं है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप उन्हें डराएंगे। मैंने अभिषेक (बनर्जी) से बात की है, हम आईपीएसी के किसी भी लडक़े को नौकरी से हाथ नहीं धोने देंगे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अगर उन्हें निकाला गया, तो मैं उन्हें नौकरी दूंगी।’ ममता ने साफ किया कि ये लोग पार्टी के लिए काम करेंगे और उन्हें डराकर बंगाल से बाहर नहीं निकाला जा सकता।ममता बनर्जी ने केवल आईपीएसी ही नहीं, बल्कि अपने सुरक्षाकर्मियों और आयकर सलाहकारों पर हो रही छापामारी को लेकर भी केंद्र को घेरा। उन्होंने कहा कि मेरे इनकम टैक्स देखने वाले के घर रेड हुई, मेरे सुरक्षा अधिकारी के घर रेड हो रही है। क्या आप मुझे मारना चाहते हैं? क्या हत्या करके आप बंगाल पाना चाहते हैं? याद रखिए, हर केस का जवाब दिया जाएगा और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।’