शिमला में एचआरटीसी चालक से मारपीट, ओवरटेक विवाद के बाद चार आरोपी गिरफ्तार
शिमला में एचआरटीसी चालक से मारपीट, ओवरटेक विवाद के बाद चार आरोपी गिरफ्तार

शिमला। HRTC driver assaulted in Shimla, हरियाणा के पंचकूला के लोगों ने शिमला में एचआरटीसी की लग्जरी बस के चालक को गाड़ी ओवरटेक करने पर पीट दिया। इससे चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने पति-पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार चारों आरोपित एक कंपनी के कर्मचारी थे। इस कंपनी को शिमला जिले में पंचायत चुनाव में मतगणना केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का काम दिया था। चारों आरोपित सीसीटीवी कैमरे लेकर आए थे और ऊपरी शिमला के मतगणना केंद्रों में इंस्टाल करने जा रहे थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रविवार सुबह एचआरटीसी की दिल्ली से रोहड़ जाने वाली लग्जरी बस सुबह पांच बजे शिमला के घोड़ाचौकी पहुंची तो आरोपितों ने बस रुकवाकर चालक को पीटना शुरू कर दिया। करीब 25 मिनट तक यह विवाद चला।
बस चालक राजेंद्र सिंह का आरोप है कि हरियाणा के लोगों की गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद उन्होंने उसकी पिटाई कर दी। आरोप लगाया कि चलती बस से उसे बाहर खींचा गया। अगर समय रहते बस का परिचालक हैंडब्रेक नहीं लगाता तो बस में सवार 40 सवारियों की जान को खतरा हो सकता था। उनका दावा है कि इस पिटाई में उनके सिर पर छह टांके लगे हैं।
सूचना पर पुलिस थाना बालूगंज की टीम मौके पर पहुंची और दो आरोपितों को पकड़ा, जबकि दो ठियोग की ओर फरार हो गए। इन्हें ठियोग पुलिस ने पकड़ा। आरोपितों की पहचान 33 वर्षीय पंकज, 22 वर्षीय विकास कुमार, प्रतिभा और विक्की कुमार निवासी गांव अभयपुर जिला पंचकूला के रूप में हुई हुई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
चारों आरोपित एक ही गांव के हैं। चारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी गौरव सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 132 (सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी के दौरान मारपीट) और 115 (किसी व्यक्ति के लात व घूंसे मारकर मारपीट करना) के तहत मामला दर्ज किया है।