राज्य

राजस्थान में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, ‘हॉलीडे इन राजस्थान’ अभियान से बढ़ेगा ऑफ-सीजन टूरिज्म

राजस्थान में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, ‘हॉलीडे इन राजस्थान’ अभियान से बढ़ेगा ऑफ-सीजन टूरिज्म

जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होली डे इन राजस्थान अभियान संचालित करेगी । पर्यटक राजस्थान में अवकाश व्यतित करे इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, शेखावाटी एवं कोटा क्षेत्र में सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।

राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, वर्तमान में पर्यटन गतिविधियां मुख्य रूप से पीक सीजन पर निर्भर रहती है, जबकि मानसून और शोल्डर सीजन में पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार अब ऑफ-सीजन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी। इसके तहत मानसून पर्यटन ,रोड़ शो,ट्रेवल मार्ट आयोजित किए जाएंगे ।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

देशी-विदेशी पर्यटकों लुभाने की कोशिश

दिया कुमारी ने कहा, राज्य में अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों के राजस्थान में भ्रमण पर जोर दिया जा रहा है। दिया कुमारी ने पर्यटन अधिकारियों की बैठक में कहा, बड़े एवं पुराने एतिहासिक शहरों के अतिरिक्त अब ऐसे छोटे शहरों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा, जहां स्थानीय कला की अलग पहचान हो सकती है।

आदिवासी बहुल बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं शेखावाटी के जिलों में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई जा रही है। यह प्रयास किए जा रहे हैं कि देशी-विदेशी पर्यटक गांवों में ग्रामीणों के साथ रात्रि विश्राम करें, स्थानीय भोजन करने के साथ ही लोक कलाओं से रूबरू हो सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button