ओमान के पास अरब सागर में डूबी एक और भारतीय नाव, सभी 14 नाविक बचाए

ओमान के तट से करीब 80 समुद्री मील दूर अरब सागर में रविवार सुबह एक और भारतीय जहाज डूब गया। गनीमत रही कि समय रहते जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि जहाज में पानी भरने और डूबने से पहले इसके इंजन में खराबी आ गई थी। जहाज के मुश्किल में होने की सूचना मिलने पर अमरीकी नौसेना की त्वरित मदद और भारतीय नौसेना की समन्वित कार्रवाई से भारतीय मालवाहक नाव एमएसवी विराट-1 पर सवार सभी 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया। समुद्री सूत्रों और भारतीय नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, भारतीय ध्वज वाली यह मालवाहक नाव में रविवार सुबह ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में अचानक पानी भरने लगा। नाव तेजी से डूबने लगी तो चालक दल ने तुरंत डिस्ट्रेस कॉल (आपातकालीन संदेश) जारी किया। नाव पर सवार 14 भारतीय नाविकों में से कोई भी घायल नहीं हुआ,
लेकिन नाव के पुराने लकड़ी के ढांचे में पानी भरने की रफ्तार इतनी तेज थी कि कुछ ही घंटों में पूरी नाव डूब सकती थी। क्षेत्र में नियमित समुद्री गश्त पर तैनात अमरीकी नौसेना का अत्याधुनिक पी-8 पोसाइडन समुद्री गश्ती विमान सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचा। विमान के चालक दल ने नाव के ठीक ऊपर से कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए स्थिति की लगातार निगरानी की। पायलटों ने तुरंत एक इन्फ्लेटेबल लाइफ राफ्ट को नाविकों के ठीक पास गिराया, जिसे सभी 14 नाविकों ने सफलतापूर्वक नाव से उतरकर अपना लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714