छात्रों पर लाठीचार्ज से उखड़ा विपक्ष, घायलों से मिले राहुल-केजरीवाल संग कई नेता, PM की चुप्पी पर उठाए सवाल

राजधानी दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीति गरमा गई है। मंगलवार को कांग्रेस संग कई विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में घायल हुए प्रदर्शनकारी छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इसके बाद संसद परिसर के बाहर राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस पूरे मामले पर चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को माफी मांगनी चाहिए और पद से इस्तीफा देना चाहिए। राहुल गांधी ने यह भी कहा छात्रों की पिटाई के लिए गृह मंत्री अमित शाह को भी त्यागपत्र देना चाहिए। उन्होंने कई विपक्षी नेताओं के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मुलाकात कर छात्रों से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि विपक्षी सांसदों ने बिड़ला से मुलाकात कर छात्रों के मुद्दे पर चर्चा कराने की अपील रखी, लेकिन अध्यक्ष ने कहा कि चर्चा के लिए उन्हें सरकार से पूछना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दूसरे शब्दों में, लोकसभा अध्यक्ष कह रहे हैं कि संसद में बहस कराने के लिए उन्हें सरकार की अनुमति चाहिए। यह मुद्दा छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़ा है। राहुल ने छात्रों के मुद्दे पर संसद में चर्चा नहीं कराए जाने को अनुचित बताया। वहीं पश्चिम बंगाल पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद सीजेपी के विरोध-प्रदर्शन में जाऊंगी। उन्हें शुरू से ही हमारा समर्थन मिला है और आगे भी मिलता रहेगा। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित विपक्षी गठबंधन इंडिया के सभी घटक दलों से आपसी मतभेद भुलाकर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आग्रह किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रदर्शनकारियों पर केंद्र सरकार की कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीजेपी के प्रोटेस्ट को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारियों पर सरकार की कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। केजरीवाल ने कहा कि मोदी जी यह देश आपके पिता की जागीर नहीं है। धमकियां देना बंद कीजिए, वरना देश की जनता आपको ऐसा सबक सिखाएगी कि इतिहास याद रखेगा कि एक तानाशाह का क्या हश्र हुआ था।