पंजाब

फैक्टरी में भडक़ी आग, लाखों का नुकसान, मशीनें और कच्चा माल राख, अफरातफरी का माहौल

धारूहेड़ा क्षेत्र के मालपुरा गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दो मंजिला फैक्ट्री इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाडय़िां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मशीनें, तैयार माल और कच्चा माल जलकर राख हो गया। सहायक फायर अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मालपुरा स्थित जिंदल इंजीनियरिंग कंपनी में दोपहिया वाहनों के शॉकर तैयार किए जाते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लग गई। उस समय कंपनी में कर्मचारी मौजूद थे। आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और सभी लोग तत्काल बाहर निकल आए। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दूसरी मंजिल तक फैल गई। आग की लपटें और धुआं काफी दूर तक दिखाई दे रहा था।

फैक्ट्री परिसर में मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती रही। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही धारूहेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से फायर ब्रिगेड की पांच गाडय़िां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने काफी देर तक कूलिंग का कार्य भी किया ताकि आग दोबारा न भडक़ सके। सहायक फायर अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई थीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आग से कंपनी में लगी कई मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दूसरी मंजिल पर रखा तैयार और कच्चा माल भी जल गया। नुकसान का आकलन कंपनी प्रबंधन द्वारा किया जा रहा है। अब तक लाखों के नुकसान होने की संभावना है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button