कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ की पूर्व प्रधान राजवंत कौर द्वारा संघ कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में संघ के पूर्व प्रधान राम कुमार गुर्जर ने कहा कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पूरी तरह संवैधानिक है और उसे वैध रूप से चुना गया है।
राम कुमार गुर्जर ने आरोप लगाया कि यदि राजवंत कौर स्वयं को संवैधानिक रूप से सही मानती हैं, तो उन्हें संघ कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से यह प्रतीत होता है कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने दोहराया कि संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी संविधान और नियमों के अनुसार गठित हुई है तथा उसे अपना कार्य सुचारू रूप से करने का अधिकार है।