आज की ख़बर

भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण दुग्ध उत्पादकों को भारी परेशानी – दिग्विजय चौटाला

चंडीगढ़16 जून। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि आज रोजमर्रा की चीजों में भारी बढ़ोत्तरी ने आम आदमी की कमर तोड दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई का सबसे ज्यादा नुकसान पशुपालकों को उठाना पड़ रहा हैजिन्हें अपने दुधारू पशुओं के लिए महंगी कीमतों पर चारे के साथ-साथ खल बिनौले खरीदने पड़ रहे है। दिग्विजय ने कहा कि मौजूदा स्थिति में पशुपालक बड़े घाटे में जा रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

दिग्विजय चौटाला ने पशुपालकों का समर्थन करते हुए कहा कि जहां आज के समय में अच्छी दुधारू भैंस करीबन 2 से 3 लाख में खरीदी जाती हैवहीं गाय की कीमत 50 हजार से एक लाख के करीब है। यदि चारे की बात की जाए तो बाजार में बिनौला का भाव 2500 रूपये में 49 किलोचना चूरी 4100 रूपए में 100 किलोचना खंडा 4800 रूपए में 100 किलोराजधानी खंडा 6500 रूपए में 100 किलोमेथी 7200 रूपएसोयाबीन 6500 रूपएमक्का 2500 रूपएगेहूं चोकर 2900 रूपएसरसों खल 3000 रुपए तक के लगभग मिल रही है। वही दूध 55-62 रुपए प्रति लीटर भैंस का जबकि गाय का दूध 40-45 रूपये ही बिक रहा है। इस तरह से दुग्ध उत्पादकों को भारी घाटे का सामना करना पड़ रहा है।

दिग्विजय चौटाला ने भाजपा सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार दुग्ध उत्पादकों को उक्त चारों में छूट दें ताकि पशुपालक बर्बाद होने से बच सके। साथ ही उन्होंने चिंता भी जताई कि यदि इसी तरह से भाजपा सरकार रोजमर्रा की चीजों में बढ़ोतरी करती रही तो दुग्ध उत्पादकों के लिए पशु पालना टेढ़ी खीर साबित होगी और वह दिन भी दूर नहीं होगा जब किसान और दुग्ध उत्पादक पशु पालना छोड़ देंगे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button