Clinic पर फायरिंग का आरोपी दबोचा, घटना में इस्तेमाल रिवॉल्वर बरामद

जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों और डीसीपी (जांच) मनप्रीत सिंह ढिल्लों, एडीसीपी (जांच) जयंत पुरी, एडीसीपी-1 आकर्शी जैन, एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा द्वारा समय-समय पर असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश तहत सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार, चीफ ऑफिसर, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर-1 की टीम ने 20 जून को आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक सलेमपुर रोड के पास फ्रेंड्स वॉशिंग सेंटर पर फायरिंग करने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की। सीपी सतिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 22-06-2026 को एएसआई गुरजीत सिंह 2406, थाना डिवीजन नंबर-1 ने मुदई मुकदमा डा. संदीप शर्मा पुत्र गुरदयाल राम वासी मकान नंबर-298 वीनस वैली जालंधर के बयान पर मामला दर्ज किया कि बीते शनिवार दिनांक 20 जून को उनकी पत्नी डा. विश्वजीत कौर क्लीनिक आर्यन होम्योपैथिक क्लीनिक को बंद करके रात करीब 8:30 बजे चली गई थी।
शिकायतकर्ता ने कहा कि दिनांक 22 जून दिन सोमवार को जब उनके भतीजे मोहित बावा ने क्लीनिक का शटर खोला तो क्लीनिक के अंदर का शीशा टूटा हुआ था और शटर पर गोली का निशान था। गोली आर-पार हुई प्रतीत हो रही थी, जिस पर मुकदमा नंबर 185 दिनांक 22-06-2026 धारा 125, 324(3) बीएनएसए 25.54.59 आम्र्स एक्ट थाना डिवीजन नंबर-1 जालंधर में केस दर्ज किया गया। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरपाल सिंह बेटा हरदीप सिंह निवासी 85 अशोक विहार कॉलोनी नियर वेरका मिल्क प्लांट को क्रिमिनल प्रोसीजर कोड के अनुसार गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714