हरियाणा

हिसार-चंडीगढ़ एनएच पर टोल टैक्स विवाद में खूनी खेल, कार चालक ने टोल मैनेजर को कुचला, मौके पर मौत

हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स के विवाद को लेकर एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। टोल टैक्स देने को लेकर हुए झगड़े के बाद एक बेकाबू स्कार्पियो गाड़ी के चालक ने टोल मैनेजर को जोरदार टक्कर मार दी। हिसार- चंडीगढ़ नेशनल हाइवे नंबर 9 पर स्थित बाड्यो पट्टी टोल प्लाजा पर काले रंग की स्कोर्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी से टक्कर मार कर टोल मैनेजर संजय शुक्ला की हत्या कर दी। 130 रुपये टोल चुकाने को लेकर हुए विवाद में टोल मैनेजर लोकल आईडी दिखाने की मांग कर रहा था। युवक खुद को बहबलपुर गांव का बताते हुए आईडी दिखाने से इनकार कर दिया। बदमाशों ने टोल कर्मियों को पिस्तौल दिखा कर भी धमकाया।

जानकारी के अनुसार रात करीब 1बजे काले रंग की स्कोर्पियो बाड्यो पट्टी टोल प्लाजा पर पहुंची। चंडीगढ़ की ओर से आ रही इस गाड़ी में सवार लोगों ने खुद को गांव बहबलपुर का रहने वाला बताते हुए टोल देने से इनकार कर कर दिया। टोल बूथ पर मौजूद कर्मी ने गांव बहबलपुर की गाड़ी की आरसी दिखाने को कहा। जिस पर युवक गाड़ी से नीचे उतर आए तथा हंगामा करने लगे। इसी बीच युवकों ने टोल मैनेजर को पिस्तौल दिखा कर धमकी दी। टोल मैनेजर संजय शुक्ला ने कहा कि बिना आईडी दिखाए नहीं जाने देंगे। स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गाड़ी को तेजी से चलाते हुए टोल मैनेजर संजय शुक्ला को टक्कर मार दी। जिसमें संजय शुक्ला घायल होकर डिवाइडर से टकराए। सिर में चोट लगने से संजय शुक्ला की मौत हो गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button