6 साल की रूहताज कौर ने रचा इतिहास, बनीं पंजाब की सबसे कम उम्र की आइस हॉकी खिलाड़ी

चंडीगढ़
पंजाब के खेल जगत के लिए गर्व का क्षण है। कक्षा पहली की छात्रा 6 वर्षीय रूहताज कौर ने देहरादून में आयोजित आईएचएआई नेशनल आइस हॉकी चैंपियनशिप की अंडर-12 श्रेणी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर सबसे कम उम्र की खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया है। इतनी कम उम्र में यह उपलब्धि नई पीढ़ी के खेलों के प्रति बढ़ते रुझान और परिवार के समर्पण को दर्शाती है। रूहताज के माता-पिता ने उनकी ट्रेनिंग और विकास के लिए लगातार समय, मेहनत और संसाधन उपलब्ध कराए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस सफलता के पीछे पंजाब आइस हॉकी एसोसिएशन के महासचिव अमनबीर सिंह और संयुक्त सचिव सरबजीत सिंह के लगातार प्रयास भी अहम रहे हैं। दोनों पिछले 12 वर्षों से पंजाब में स्केटिंग और आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने मोहाली और पंजाब के अन्य क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराए और उन्हें प्रेरित किया।
पंजाब आइस हॉकी एसोसिएशन ने पंजाब सरकार और मोहाली प्रशासन से रूहताज कौर जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पहचान और प्रोत्साहन देने की अपील की है। उनका मानना है कि इससे अधिक बच्चे खेलों से जुड़ेंगे और भविष्य में पंजाब का नाम रोशन करेंगे। रूहताज कौर की यह उपलब्धि साबित करती है कि जुनून, मेहनत और सही मार्गदर्शन के साथ उम्र कभी भी सफलता की बाधा नहीं।