चंडीगढ़ में अतिक्रमण हटाओ अभियान, मनीमाजरा में चला नगर निगम का डंडा, 67 के काटे चालान

चंडीगढ़
नगर निगम चंडीगढ़ ने अवैध वेंडिंग और सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अपना अभियान तेज करते हुए बुधवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक प्रवर्तन कार्रवाई की। नगर निगम की प्रवर्तन शाखा द्वारा सुखना लेकए रॉक गार्डन, सेक्टर-26 आउटर मंडी, रामदरबार फेज-2, मनीमाजरा सेक्टर-13, सेक्टर-23 और सेक्टर-15 में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध लाइसेंस के कारोबार कर रहे अवैध वेंडरों और सार्वजनिक गलियारों तथा निगम भूमि पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
अभियान के दौरान सेक्टर-23 और सेक्टर-15 में पैदल मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इससे स्थानीय लोगों और आगंतुकों के आवागमन को सुगम बनाया गया। सार्वजनिक रास्तों में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटाए गए और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अवैध वेंडिंग गतिविधियों पर सख्ती दिखाई गई। दिनभर चली कार्रवाई में नगर निगम नियमों के उल्लंघन पर कुल 67 चालान जारी किए गए। अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और लोगों का सहयोग भी प्राप्त हुआ।