आज की ख़बरहरियाणा

गर्मी में विश्वास फाउंडेशन ने लगाई शीतल पेय की छबील

पंचकूला 26 जून 2026। भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन द्वारा गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से पंचकूला सेक्टर 16 के लेबर चौक पर शीतल पेय की छबील लगाई गई। छबील में राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को रूहअफजा, लीची तथा ब्रहमी-बादाम के स्वादिष्ट और ठंडे शर्बत पिलाए गए।

विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि यह शीतल पेय की छबील फाउंडेशन के अनुयायी समाज सेवी अमित कवात्रा, किरण कवात्रा व सन्नी कवात्रा ने अपनी माता स्वर्गीय श्रीमती सीता देवी जी की याद में लगवाई। गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। संस्था के सेवादारों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ लोगों को शर्बत पिलाया। बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहन चालकों, श्रमिकों और आसपास के निवासियों ने छबील का लाभ उठाया। छबील के दौरान लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, तेज धूप से बचने तथा गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए भी जागरूक किया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में विश्वास फाउंडेशन के सेवादारों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा। उपस्थित लोगों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button