Portronics Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम भारत में लांच, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Portronics ने भारत में अपना नया Pure Sound Pro X2 होम थिएटर सिस्टम लांच है। कंपनी के मुताबिक, नया होम थिएटर 150W साउंड आउटपुट, मल्टीपल कनेक्टिविटी ऑप्शन और चार EQ मोड्स के साथ आता है। इसे मूवी, म्यूजिक, गेमिंग और लाइव स्पोर्ट्स देखने के दौरान बेहतर साउंड एक्सपीरियंस देने के लिए पेश किया गया है। Portronics Pure Sound Pro X2 में 5.1-चैनल सेटअप दिया गया है। इसमें एक वायर्ड Subwoofer, एक Soundbar और दो Satellite Speakers शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप क्लियर डायलॉग, डीप बास, बैलेंस्ड मिड्स और डिटेल्ड हाई फ्रीक्वेंसी ऑडियो देने में सक्षम है। कुल मिलाकर यह सिस्टम 150W का साउंड आउटपुट देता है।
यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से इसमें Music, Movie, News और Night जैसे चार अलग-अलग EQ मोड्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनकी मदद से कंटेंट के अनुसार साउंड प्रोफाइल को बदला जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस होम थिएटर में Bluetooth 5.4, HDMI (ARC), Optical, USB और AUX पोर्ट दिए गए हैं। इसकी मदद से इसे Smart TV, Gaming Console, Laptop और Smartphone समेत कई डिवाइस के साथ आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Pure Sound Pro X2 का डिज़ाइन मॉडर्न है और प्लेबैक व वॉल्यूम फ़ंक्शंस को आसानी से इस्तेमाल करने के लिए साउंडबार में ही कंट्रोल दिए गए हैं। कॉम्पैक्ट सैटेलाइट स्पीकर को टीवी सेटअप के आस-पास लगाया जा सकता है, और इसमें एक डेडिकेटेड सबवूफर भी है जो बेहतर लो-फ़्रीक्वेंसी आउटपुट देता है। साथ ही, एक वायरलेस रिमोट भी मिलता है, जिससे वॉल्यूम, प्लेबैक, इनपुट सिलेक्शन और EQ मोड को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। Portronics Pure Sound Pro X2 की कीमत 9,999 रुपए रखी गई है। हालांकि, लांच ऑफर के तहत इसे 5,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह होम थिएटर Portronics की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon, Flipkart और देशभर के प्रमुख ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।