डेराबस्सी कालेज में ट्यूबवेल की सौगात, विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने किया शिलान्यास, 18.88 लाख होंगे खर्च

डेराबस्सी
पंजाब सरकार द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए पेयजल ट्यूबवेल का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा दीपा कुमारी के कर कमलों से शिलान्यास करवाया। इस अवसर पर विधायक सरदार कुलजीत सिंह रंधावा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के साथ.साथ सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा कि नए ट्यूबवेल के बनने से विद्यार्थियों, अध्यापकों और कॉलेज स्टाफ को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे लंबे समय से महसूस की जा रही आवश्यकता पूरी होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई कर अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।