मोहाली

मोहाली में दूषित पानी की सप्लाई को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा

पिछले कई महीनों से बलोंगी में साफ पीने वाले पानी की नियमित सप्लाई बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों का आरोप है कि उन्हें मजबूरी में दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा था, जिसके चलते क्षेत्र में विभिन्न बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बलोंगी के नगर निगम के अधीन आने के बावजूद नगर निगम द्वारा पानी की व्यवस्था को अभी तक अपने अधीन नहीं लिया गया। वहीं, मौजूदा पानी की सप्लाई और वितरण की जिम्मेदारी पंचायत के पास होने के कारण भी व्यवस्था सुचारु रूप से नहीं चल पा रही थी। लोगों ने आरोप लगाया कि राजनीतिक कारणों से भी पानी की सप्लाई को प्रभावित किया जा रहा था।

लगातार कई महीनों से समस्या का समाधान न होने के कारण आज बलोंगी के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी बलोंगी मोहाली मुख्य मार्ग पर एकत्रित हुए और सडक़ जाम कर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए तत्काल साफ एवं नियमित पानी की सप्लाई सुनिश्चित करने की मांग की। इस प्रदर्शन का नेतृत्व अनिल कुमार गुड्डू, जगबीर चौधर, हरिंदर सिंह, संतोष कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राज कुमार राय साहब, रीटा सिंह, कुलदीप सिंह, दुर्गेश तिवारी, शशि रंजन, महेश सहित अन्य स्थानीय साथियों ने किया। प्रदर्शन के दौरान एसडीएम के साथ बातचीत हुई। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ के मौके पर पहुंचने पर पानी के वितरण की जिम्मेदारी संभाल रहे सरपंच ने मौके पर खड़े होकर स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि भविष्य में पानी की सप्लाई को लेकर ऐसी समस्या दोबारा नहीं आने दी जाएगी और व्यवस्था को सुचारु रखा जाएगा। सरपंच द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव वशिष्ठ जी के कहने पर बलोंगी वासियों ने अपना धरना समाप्त किया और सडक़ से हट गए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button