मोहाली में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, अकाली दल के खिलाफ़ खोला मोर्चा; जमकर की नारेबाजी

मोहाली
आम आदमी पार्टी ने मोहाली के फेज-7 में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक कथित वायरल वीडियो को लेकर अकाली दल के खिलाफ़ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही, आम आदमी पार्टी ने आज पंजाब के कई जि़लों में जि़ला स्तरीय विरोध प्रदर्शन भी किए। विरोध प्रदर्शन के दौरान पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने अकाली दल पर राजनीतिक फायदे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मेयर सरबजीत सिंह समानाए सीनियर डिप्टी मेयर राजिंदर प्रसाद शर्मा, पंजाब सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डा. सनी अहलू वालिया, यूथ वेलफेयर बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी, जि़ला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर के साथ साथ आप नेता गोविंद मित्तल, तरलोचन सिंह बैदवान, अकविंदर सिंह गोसल, फूलराज सिंह, शहर के पार्षद और आप के नेता व कार्यकर्ताओं ने प्लेकार्ड लेकर अकाली दल के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया।
आप नेताओं का सीधा आरोप है कि यह वीडियो मुख्यमंत्री भगवंत मान की राजनीतिक और सामाजिक छवि को खराब करने और उन्हें बदनाम करने की सोची समझी साजि़श के तहत वायरल किया गया है। पार्टी ने इस पूरे विवाद के लिए शिरोमणि अकाली दल को जि़म्मेदार ठहराते हुए पूरे राज्य में मोर्चा खोल दिया है। इस मौके पर मोहाली के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने कहा कि पंजाब के समझदार लोग ऐसी राजनीतिक चालों को अच्छी तरह समझते हैं और ये साजि़शें कभी कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने के लिए ऐसे फिज़़ूल के विवाद खड़े किए जा रहे हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714