चंडीगढ़

चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद आरोपी फरार

सेक्टर-52 स्थित इंडियन ऑयल करन फिलिंग प्वाइंट पर देर रात खरड़ सीआईए टीम और एंडेवर कार सवार दो संदिग्ध आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी किसी मामले में वांटेड थे और सीआईए टीम मोहाली की तरफ से उनका पीछा करते हुए चंडीगढ़ पहुंची थी। टीम ने तीन काली स्कॉर्पियो की मदद से पेट्रोल पंप पर एंडेवर कार को घेर लिया। खुद को चारों तरफ से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस वाहनों को टक्कर मारते हुए भागने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी कार की चपेट में पेट्रोल पंप पर खड़ी एक मोटरसाइकिल भी आ गई। आरोपियों को रोकने के लिए सीआईए टीम ने आत्मरक्षा में तीन से चार राउंड फायर किए, लेकिन कोई गोली आरोपियों को नहीं लगी।

इसके बाद दोनों आरोपी पुलिस की घेराबंदी तोडक़र तेज रफ्तार से मोहाली की तरफ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी पेट्रोल पंप पर कार में तेल भरवाने के लिए रुके थे और इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया। अचानक हुई फायरिंग और कारों की टक्कर से पेट्रोल पंप और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात सामने आई है। फुटेज में पुलिस की स्कॉर्पियो से एंडेवर को घेरनेए आरोपियों द्वारा पुलिस वाहनों को टक्कर मारकर भागने और बाइक को चपेट में लेने की घटना कैद हुई है। सूचना मिलते ही डीएसपी लक्ष्य पांडे, क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियालए सेक्टर-36 थाना प्रभारी चिरंजी लाल शर्मा, ऑपरेशन सेल इंस्पेक्टर शेखों समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आसपास के कैमरों की भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमों को आशंका है कि आरोपी मोहाली की तरफ भागे हैं, इसलिए उनके रूट को ट्रेस किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों आरोपी किस मामले में वांटेड थे और क्या उनके किसी गैंगस्टर गिरोह से संबंध हैं। फिलहाल दोनों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं और मामले की जांच जारी है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button