देश विदेश

भारतीय सुरक्षा- खुफिया एजेंसियों की बड़ी कामयाबी, लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर अमरीका में गिरफ्तार

भारतीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों की बड़ी कामयाबी के बाद, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी गैंगस्टर हरि चंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया गया है। मुंबई के बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही भारतीय एजेंसियां लगातार उसके ठिकानों पर नजर बनाए हुए थीं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिश्नोई गैंग के मुख्य सिंडिकेट और रंगदारी के नेटवर्क को संभालने वाले हैरी बॉक्सर की हिरासत को भारतीय एजेंसियों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है।

अब उसे भारत प्रत्यर्पित करने की कानूनी प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। जानकारी के अनुसारहैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किया गया है। अमरीकी सुरक्षा एजेंसी ने हैरी को स्पेशल सेल के इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया है। भारतीय समय के अनुसार, हैरी बॉक्?सर को शुक्रवार रात को पकड़ा गया। हैरी अमरीका में रहकर गैंग की गतिविधियां चला रहा था। उस पर हत्या और रंगदारी समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हैरी पर सलमान खान, रणवीर सिंह और कपिल शर्मा समेत अन्य बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने का भी आरोप है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button