आज की ख़बरहरियाणा

यमुनानगर: मूर्ति विसर्जन करने आए व्यक्ति के साथ हुआ बड़ा हादसा

हरियाणा के यमुनानगर में परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करने के लिए आया एक व्यक्ति नहर में डूब गया। व्यक्ति के नहर में डूबने की घटना के बाद वहां खलबली मच गई। मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस ने खोताखोरों की मदद से युवक को पानी में ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लगा।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा गली नंबर 14 के पास पश्चिमी यमुना नहर पर हुआ। सतीश मूल रूप से बिहार का रहने वाला था और यमुनानगर में स्क्रैप का काम करता है। सतीश अपने परिवार के साथ आजाद नगर कॉलोनी में रह रहा था। बुधवार को सतीश और परिवार के अन्य सदस्य मां सरस्वती की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए यमुना नहर पर पहुंचे थे।

मूर्ति विसर्जित करते समय जैसे ही वह नहर के किनारे पर पहुंचे तो पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया। परिवार के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन वह गहरे पानी में चला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी गोताखोरों के साथ घटना स्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। गोताखोर राजीव ने बताया कि देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें ...  CM बनने के बाद हनुमान मंदिर पहुंची आतिशी
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button