पंजाबराजनीति

आप का सुखबीर बादल को जवाब, कहा – करोड़ो पंजाबियों ने चुनी आम आदमी पार्टी की सरकार

चंडीगढ़, 16 नवंबर

आम आदमी पार्टी(आप) ने शिरोमणि अकाली दल(बादल) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के एक हालिया बयान(जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी के ग्रामीण कार्यकर्ताओं को मलंग कहा था) की कड़ी निंदा की है।

आम आदमी पार्टी पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंसिपल बुध राम ने कहा कि सुखबीर बादल का यह बयान अकाली दल और बादल परिवार का न केवल आम कार्यकर्ताओं के प्रति बल्कि आम लोगों के प्रति भी गलत दृष्टिकोण दिखाता है। इससे साफ जाहिर होता है कि सुखबीर बादल जैसे लोगों के मन में आम लोगों के प्रति कितनी नफरत है। यही कारण है कि पंजाब की जनता ने भी इन पार्टियों की राजनीति को पूरी तरह से नकार दिया।

बुध राम ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार को पंजाब के करोड़ो लोगों ने चुना है। इसलिए सुखबीर बादल का ऐसा बयान पंजाब के लोगों के जनादेश और लोकतंत्र का अपमान है। उन्हें अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए तुरंत पंजाब के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

यह भी पढ़ें ...  जहरीली अवैध शराब से हुई मौतों पर पंजाब सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण: तरूण चुघ
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button