आर्थिक

Ai+ ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्टफोन, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Ai+ स्मार्टफोन ने भारत में अपने दो नए स्मार्टपोन Ai+ Nova 2 Neo 5G और Ai+ Nova 2 Pro 5G को लांच किया है। ये दोनों स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट से लैस हैं। इन फोन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन की कीमत की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपए है। वहीं Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपए है। ये दोनों स्मार्टफोन बिक्री के लिए 26 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Ai+ Nova 2 Neo 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS के साथ आता है। इसमें NxtPrivacy डैशबोर्ड और AI की सपोर्ट शामिल है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 5G चिपसेट दिया गया है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस किया गया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button