मनोरंजन

बबीता भाभी जेठालाल के साथ सेल्फी लेती आई नजर

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नजर आने वाली बबीता उर्फ मुनमुन दत्ता ने जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी के साथ एक सेल्फी ली है। इस तस्वीर में उनके अलावा और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। सभी शो से जुड़े हुए हैं। फोटो में मुनमुन दत्ता ने हैवी मेकअप कर रखा है। उन्होंने ज्वैलरीज भी पहन रखी है और वह स्माइल करती नजर आ रही हैं। वहीं, दिलीप जोशी कुर्सी पर बैठकर दोस्तों के साथ पोज दे रहे है।

सचिन श्रॉफ की शादी में भाग लेने कई कलाकार पहुंचे हैं

गौरतलब है कि शो में नजर आने वाले सचिन श्रॉफ ने दूसरी बार शादी की है। उन्होंने इस अवसर पर शो से जुड़े कलाकारों को भी आमंत्रित किया था, जिसमें से कई कलाकार शादी में भाग लेने पहुंचे हैं।

सभी ने सचिन को शादी की बधाई भी दी है। इस बीच मुनमुन दत्ता ने दोस्तों के साथ की तस्वीरें भी शेयर की है। इसके पहले उन्होंने एक कार सेल्फी शेयर की थी। इसमें उन्हें अलग-अलग अंदाज में पोज देते हुए देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें ...  गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या करने वाले Tihar Jail के

मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है

मुनमुन दत्ता और दिलीप जोशी की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। दरअसल जेठालाल और बबीता जी की केमेस्ट्री दर्शकों को काफी मजेदार लगती है।

मुनमुन दत्ता को लेकर हाल ही में खबर आई थी कि वह शो में टप्पू की भूमिका निभाने वाले राज अनादकट को डेट कर रही हैं। दोनों ने इस विषय पर चुप्पी साधे रखी है। हालांकि, मुनमुन दत्ता को इसे लेकर लगातार ट्रोल किया गया था। खबर आई थी कि दोनों को शो से दूर कर दिया जाएगा।

मुनमुन दत्ता शो में बबीता जी की भूमिका निभाती हैं

मुनमुन दत्ता शो में अभी भी बबीता जी की भूमिका निभाती हैं। वहीं, राज अनादकट शो को छोड़कर आगे बढ़ गए हैं। तारक मेहता का उल्टा चश्मा फैंस का पसंदीदा शो है। यह टीआरपी की टॉप 10 की लिस्ट में भी रहता है। यह लंबे समय से सोनी सब पर प्रसारित होता है

यह भी पढ़ें ...  केरल स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा ने 'केरल की लड़कियां गोरी नहीं होती' कहने वाले इंस्टाग्राम यूजर पर प्रतिक्रिया दी, लेकिन बाद में कमेंट डिलीट कर दिया
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button