बैंक ऑफ बड़ौदा का डिजिटल धमाका

बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने 119वें स्थापना दिवस पर डिजिटल बैंकिंग, रिटेल ऋण, एमएसएमई, हरित वित्तपोषण और वित्तीय समावेशन से जुड़ी कई महत्त्वपूर्ण पहलों की घोषणा की। इस वर्ष बैंक ने ‘नेतृत्व भरोसे का’ थीम अपनाई है, जो सत्यनिष्ठा, नवाचार और समावेशन के साथ आगे बढऩे की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि और बैंक के वैश्विक ब्रांड एंबेसेडर सचिन तेंदुलकर ने नए बॉब वल्र्ड मोबाइल बैंकिंग ऐप का शुभारंभ किया। वहीं बैंक ने आरोहण ग्लोबल कैपेबिलिटी, इनोवेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेंटर (जीसीआईसी) तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वर्चुअल बैंकिंग प्लेटफॉर्म अदिति 2.0 भी शुरू किया।
बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. देबदत्त चांद ने कहा कि नेतृत्व भरोसे का केवल स्थापना दिवस की थीम नहीं, बल्कि बैंक की कार्य संस्कृति का आधार है। उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने, नवाचार को बढ़ावा देने, पर्यावरण अनुकूल वित्तपोषण और सभी हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजन के लक्ष्य पर लगातार कार्य करता रहेगा। बैंक ने तकनीकी क्षेत्र में कई नई सुविधाएं शुरू की हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714