पंजाब

पटियाला में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई,हजारों गेहूं की बोरियां गबन का है मामला।

पंजाब के पटियाला में विजिलेंस ने बुधवार को मार्कफेड के सीनियर ब्रांच अधिकारी राजबीर सिंह बैंस को गिरफ्तार किया। राजबीर सिंह   समेत मार्कफेड के 4 अन्य कर्मचारियों पर राजपुरा में MRM कॉम्प्लेक्स में भंडार की 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियां गबन करने का आरोप है। हेराफेरी से सरकारी खजाने को 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार का नुकसान पहुंचा है।

पंजाब के पटियाला थाना में केस दर्ज किया था।

विजिलेंस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में IPC और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना पटियाला में केस दर्ज किया गया था। मामले में राजबीर सिंह बैंस सीनियर ब्रांच अधिकारी, फरीद खान कस्टोडियन और दलेर सिंह सेल्समैन को इस गबन का जिम्मेदार पाया गया है। पड़ताल के दौरान अश्वनी कुमार, डीलर अफसर, ओपन पलिंथ (गोदाम) को बाद में नामजद किया गया।

पटियाला राजपुरा में खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग का मामला है।

बताया गया कि यह मामला पटियाला राजपुरा में खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों के साथ मार्कफेड के भंडारण गोदाम और ढींडसा में खुले पलिंथ की सरप्राइज चेकिंग के बाद दर्ज किया गया है। इस दौरान विजिलेंस टीम को पता लगा कि मार्कफेड के उक्त आरोपी साल 2013-14, 2014-15 और 2015-16 के दौरान 6097 क्विंटल गेहूं की 12,194 बोरियों के गबन के जिम्मेदार हैं।

Source link

यह भी पढ़ें ...  Punjab News: विधायकों को सम्मान देगी आप, विशेषाधिकार समिति की सिफारिश पर सरकार का फैसला

यह भी पढ़ें

पटियाला में बच्चों की खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग का पदार्फाश, 7 सदस्य गिरफ्तार

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button