BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति बनाई; अध्यक्ष बने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
BJP Election Manifesto Committee: आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरा ज़ोर लगाए हुए हैं। इसी बीच अब बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र समिति का गठन किया है। समिति की अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। समिति में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक बनाया गया है। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल समिति के सह-संयोजक होंगे।
इसी प्रकार 24 नेताओं को समिति में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति सदस्यों में उत्तर प्रदेश से 4, राजस्थान से 3, मध्य प्रदेश से 2, ओडिशा से 3, बिहार से 2 और झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, असम, छत्तीसगढ़, केरल से एक-एक नेता को शामिल किया गया है। पूरी समिति कुल 27 लोगों की है। यह समिति ग़रीबों-वचितों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के कल्याण के लिए बीजेपी का लोक-लुभावन घोषणा पत्र तैयार करेगी।