
राजधानी में दिल्ली पुलिस के जवान को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसा कनॉट प्लेस में हुआ और इसमें दिल्ली पुलिस का जवान घायल हो गया। दिल्ली पुलिस जवान को कनॉट प्लेस के पास SUV ने टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट ऊपर हवा में उछल गया । इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। जवान के साथ यह घटना 24 अक्टूबर की है। पुलिस ने कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।
#WATCH CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि कनॉट प्लेस इलाके में दिल्ली पुलिस के एक जवान को एक गाड़ी ने टक्कर मार दी।
घटना 24-25 अक्टूबर की रात की है। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई की है।
(वीडियो सौजन्य: दिल्ली पुलिस) pic.twitter.com/89cv6058A1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 27, 2023