आज की ख़बरहरियाणा

हरियाणा के विधानसभा चुनावों में कब कौन जीता कौन हारा, संपूर्ण इतिहास समेटे किताब ‘चौपाल से चंडीगढ़’ का विमोचन

चंडीगढ़, 20 जून 2026. हरियाणा की राजनीति में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए एक बेहतरीन किताब का शनिवार को पंचकुला में विमोचन हुआ। चौपाल से चंडीगढ़‘ नाम की इस किताब के 500 से ज्यादा पन्नों में हरियाणा में अब तक हुए हर विधानसभा चुनाव का पूरा रिकॉर्ड प्रकाशित किया गया है। इस किताब के जरिए संयुक्त पंजाबपेप्सु स्टेट और हरियाणा के पिछले 75 वर्षों के राजनीतिक सफर की पूरी जानकारी पाठकों को पढ़ने को मिलेगी। इस पुस्तक को पत्रकारिता जगत के वरिष्ठ संपादकोंशिक्षाविदोंवकीलोंशोधार्थियों और राजनेताओं की उपस्थिति में रिलीज किया गया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पुस्तक के लेखक दीपकमल सहारण ने बताया कि इस किताब में वर्ष 1952 में हुए संयुक्त पंजाब के पहले विधानसभा चुनाव से लेकर साल 2024 तक हरियाणा में हुए सभी विधानसभा चुनावों का पूरा विवरण दिया गया है। हरियाणा के सभी राजनेताओं का चौपाल से चंडीगढ़ तक का सियासी सफर अब तक कैसा रहा और कब किसने किसको कैसे मात दीकब किसने और कितने समय तक हरियाणा की कमान संभालीकब कौन राज्यपालविधानसभा स्पीकरडिप्टी स्पीकरउपमुख्यमंत्रीमंत्रीनेता प्रतिपक्षविधायक बना आदि जानकारी इस किताब में है। कब-कब क्यों विधानसभा के उपचुनाव हुएकिस सीट पर कौन सा राजनीतिक परिवार सक्रिय रहा है और हरियाणा की राजनीति में उसका क्या प्रभाव रहा हैसबसे ज्यादा चुनाव किसने जीतेऐसे सभी सवालों के जवाब इस किताब में अच्छे से रिकॉर्ड सहित जानने को मिलेंगे। किताब से जुड़ी दिलचस्प बात ये है कि इसमें सभी 90 विधानसभा सीटों और पहले हुए परिसीमनों में खत्म हो चुकी सभी पुरानी विधानसभा सीटों का अब तक का चुनावी विवरण और प्रमुख राजनीतिक पार्टियों का इतिहास टेबल सहित प्रकाशित किया गया है।

चौपाल से चंडीगढ़‘ किताब में संयुक्त पंजाब के तीनपेप्सु के दो और हरियाणा के सभी विधानसभा चुनावों का परिणाम भी क्रमवार प्रकाशित किया गया है। हर चुनाव के बाद बनी सरकार और उसके मंत्रिमंडल की जानकारी विभागों के साथ दी गई है। पुस्तक में अब तक हरियाणा में बनी सभी महिला विधायकों का विवरण भी शामिल किया गया है। एक से ज्यादा सीटों से चुनाव लड़ चुके नेताओं का रिकॉर्ड भी पुस्तक में अलग से शामिल किया गया है। यह किताब पत्रकारिताराजनीतिइतिहास से जुड़े लोगों और शोधार्थियों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

लेखक दीपकमल सहारण इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव-2014 पर दिलबदल हरियाणा‘ के नाम से किताब लिख चुके हैं जो काफी लोकप्रिय रही थी। करीब दो दशक से पत्रकारिता और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र से जुड़े दीपकमल का कहना है कि हरियाणा के पुराने और नए राजनीतिक दौर को आंकड़ों सहित संजोने के लिए उन्होंने इस किताब को तैयार किया ताकि पाठकों को हरियाणा की राजनीति और चुनावी रिकॉर्ड की सटीक जानकारी मिल सके। उन्होंने पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल हुए बुद्धिजीवियों का आभार जताया।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

वरिष्ठ पत्रकार नरेश कौशल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल युग के इस दौर मेंजब अधिकांश लोग सूचनाओं के लिए इंटरनेट पर निर्भर हैंऐसे समय में हरियाणा विधानसभा चुनावों के 75 वर्षों के इतिहास को 500 से अधिक पृष्ठों में शोधपरक ढंग से संकलित करना अत्यंत चुनौतीपूर्ण और सराहनीय कार्य है। वरिष्ठ पत्रकार विजय गुप्ता ने लेखक दीपकमल सहारण के अथक परिश्रम और शोधपूर्ण कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पुस्तक राजनीति विज्ञानइतिहासपत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियोंशोधार्थियोंप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओंपत्रकारों तथा आम पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी। वरिष्ठ पत्रकार बृज मोहन सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि ‘चौपाल से चंडीगढ़’ भविष्य में हरियाणा की राजनीति के अध्ययन का एक महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ बनेगी और नई पीढ़ी में लोकतंत्र के प्रति समझरुचि और राजनीतिक जागरूकता को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button