हरियाणा के विकास पर खर्च होंंगे 1884 करोड़, सीएम नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान

चंडीगढ़
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने हर संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का विजन विकसित भारत का विजन है और उसी दिशा में हरियाणा सरकार भी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री आज विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिबद्धता का ही उदाहरण है कि राज्य सरकार द्वारा हाल ही में विभिन्न योजनाओं के तहत बड़ी राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में जारी की गई है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को हरियाणा प्रदेश की 602 गोशालाओं को 68 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 35 लाख महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत 1357 करोड़ रुपए जारी किए गए। मुख्यमंत्री ने बताया कि 9 मार्च को विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के साथ साथ अलग अलग स्कीम के तहत 1884 करोड़ रुपए की राशि जारी की। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, दयालु योजना तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ ही समय के दौरान राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के लाभार्थियों के खातों में कुल 3309 करोड़ रुपए सीधे पहुंचाने का कार्य किया है। यह प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सरकार की प्रतिबद्धता और जनकल्याण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने सदन में यह भी घोषणा की कि हाल ही में जींद जिला के सफीदों में हुए हादसे की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में जिनकी मृत्यु हुई है, उनके परिवारों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जबकि घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ते हुए स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ तथा जिला जींद के सफीदों में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाली 7 महिलाओं के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ ने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और समर्पण का परिचय दिया। उनका असामयिक निधन पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों का त्याग और बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। मुख्यमंत्री ने जींद जिले में हुए हादसे में 7 महिलाओं की मृत्यु पर भी गहरा दु:ख व्यक्त किया।