आज की ख़बरदेश विदेशराजनीति

कांग्रेस का आरोप, देश में भय का माहौल बना रही मोदी सरकार

कांग्रेस ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि मोदी सरकार देश में भय का माहौल बना रही है और व्यक्तियों के बीच भेदभाव कर रही है। कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी ने ‘अप्रवास एवं विदेशी विषयक विधेयक 2025’ पर सदन में चर्चा शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी इसका विरोध करती है। उन्होंने कहा कि इससे देश में भय का माहौल बनेगा और यह संविधान की मूल भावना के विरुद्ध होगा। यह अधिकारियों को प्रताडऩा का अधिकार देता है।

व्यक्तियों के बीच भेदभाव करता है। यह विदेशियों को मनमाने ढंग से देश से बाहर करने का अधिकार सरकार को देता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक आव्रजन अधिकारी को असीमित अधिकार देता है, उसके निर्णय के विरुद्ध अपील भी नहीं की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि यह अधिकारी किसी भी व्यक्ति को विदेश जाने से रोक सकता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक भारत के लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए संकट है। फिलहाल यह विदेशियों के लिए है, लेकिन जल्दी ही भारतीय नागरिकों पर भी इसकी छाया पड़ेगी। इससे पहले गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सदन में चर्चा कराने के लिए यह विधेयक पेश किया।

यह भी पढ़ें ...  भारत-पाकिस्तान संयम बरतें, विश्व के नेताओं की अपील, ट्रंप बोले, उम्मीद है जल्द ही खत्म हो जाएगी लड़ाई
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button