महंगाई का झटका, महंगा हो गया डीजल, जानें कितने बढ़े दाम

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेज उछाल को देखते हुए देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने बुधवार को अपने प्रीमियम डीजल की कीमत में 1.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी। दिल्ली में इंडियन ऑयल का प्रीमियम डीजल ‘एक्सजी’ आज से 92.99 रुपए प्रति लीटर का मिल रहा है। इससे पहले इसकी कीमत 91.49 रुपएप्रति लीटर थी। इस प्रकार इसमें डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
इससे पहले इंडियन ऑयल ने 20 मार्च को अपने प्रीमियम पेट्रोल एक्सपी95 के दाम में दो रुपए की वृद्धि की थी। उसके बाद, दिल्ली में एक्सपी95 101.89 रुपए प्रति लीटर का बिक रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में आज गैर-ब्रांडेड पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए और गैर-ब्रांडेड डीजल की 87.67 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रही। इनके दाम में 30 अक्टूबर 2024 के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपए, चेन्नई में 100.84 रुपए और कोलकाता में 105.45 रुपए प्रति लीटर है। डीजल मुंबई में 90.03 रुपए, चेन्नई में 92.39 रुपए और कोलकाता में 92.02 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714