6500mAh बैटरी के साथ Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G भारत में लांच, जानें फीचर्स और कीमत

नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G को लांच किया है। Vivo Y सीरीज में 6,500mAh बैटरी दी गई है। दोनों ही फोन 5MP फ्रंट कैमरे से लैस हैं। फोन की कीमत की बात करें तो Vivo Y21 5G के 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपए, 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए और 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत 22,999 रुपए है। वहीं Vivo Y11 5G के 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 4GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपए है।
फोन के फीचर्स की बात करें तो Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Vivo OriginOS 6 पर चलते हैं। Vivo सीरीज के दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y21 5G में 8GB तक रैम है, जबकि Vivo Y11 5G में 4GB तक रैम है। दोनों ही फोन में 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo Y21 5G के रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा और Vivo Y11 5G में 13MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए दोनों फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन में नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, प्रो मोड, टाइम-लैप्स मोड और लाइव फोटो मोड भी मौजूद हैं। सिक्योरिटी के लिए इनमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। Vivo Y सीरीज में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। Y21 5G 44W फास्ट चार्जिंग और Y11 5G 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस सपोर्ट शामिल है।