राजनीति

पंचकूला में किसान-पुलिस आमने सामने चंडीगढ़ में एंट्री से रोका बॉर्डर पर धरना शुरू

पंचकूला में किसान-पुलिस आमने सामने चंडीगढ़ में

हपंच में किसान-पुलिस पंचकूला आमने सामने चंडीगढ़ में एंट्री से रोका बॉर्डर पर धरना शुरूरियाणा के पंचकूला से हरियाणा विधानसभा के घेराव को निकले किसानों को चंडीगढ़ बॉर्डर पर रोक लिया गया है। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उनका रास्ता रोका तो किसान वहीं सड़के पर धरना लगाकर बैठक गए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात है। किसानों के प्रदर्शन के कारण शहर की सड़कों पर भी जाम के हालात हैं।

भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के पदाधिकारी धर्मवीर ढींडसा ने बताया कि जुमला, मुस्तरका, शामलात, मलकान , कास्त कार, आबादकार से जुड़ी किसानों की मांगों को पूरा किया जाए।

दोनों तरफ भारी बैरिकेडिंग

पंचकूला से शहीद भगत सिंह भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले सैकड़ों किसान गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हरियाणा विधानसभा का घेराव करने के लिए चले थे। पंचकूला पुलिस ने चंडीगढ़ पंच कूला बॉर्डर पर बैरि केडिंग कर सभी किसानों को रोक दिया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात की गई है। बॉर्डर की दूसरी तरफ चंडीगढ़ पुलिस द्वारा भी भारी बैरि केडिंग की गई है।

किसानों की जमीन छीनने नहीं देंगे

यह भी पढ़ें ...  पंजाब में कांग्रेस को झटका; पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी ने पार्टी छोड़ी,

धर्मवीर ढींडसा ने बताया कि किसानों ने अपनी मांगों को लेकर पैदल यात्रा मंगलवार को शुरू की थी। उसका दूसरा पड़ाव गांव मौली से पैदल यात्रा करते हुए किसान नाडा साहिब गुरुद्वारा में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जुमला, मुश्तरका की जमीनों को लेकर लूट शुरू की गई है। हरियाणा के किसानों के अधिकार के प्रति सरकार की बेरुखी उसको लेकर यह यात्रा शुरू की गई है।

सड़कों पर रही जाम की स्थिति

उन्होंने कहा है कि ज्यादा से ज्यादा इस आंदोलन में जुड़े हैं। गुरुवार को सभी किसान गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब से हरियाणा विधानसभा को घेरने निकले हैं। फिलहाल सभी किसान चंडीगढ पंचकूला बॉर्डर के पास धरने पर बैठ गए हैं। मौके पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं। इस पर प्रदर्शन में प्रदेश भर से सैकड़ों किसान एकत्रित हुए। प्रदर्शन के दौरान शहर की सड़कों पर जाम स्थिति भी बनी रही।

यह भी पढ़ें ...  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज एक्सपो का उद्घाटन करेंगे

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button