आज की ख़बरहरियाणा

मीडिया कोर्सिज के प्रति छात्रों का बढ़ा रूझान

कुरुक्षेत्र, 22 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन एंड मीडिया टेक्नोलॉजी (आईएमसीटी) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह लगातार बढ़ रहा है। संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि संस्थान के विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की कुल 315 सीटों के लिए 1202 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो उपलब्ध सीटों की तुलना में लगभग 4 गुना अधिक हैं। यह आंकड़ा मीडिया एवं क्रिएटिव पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।  उन्होंने बताया कि संस्थान पत्रकारिता, जनसंचार, ग्राफिक्स एवं एनीमेशन, मल्टीमीडिया तथा प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम संचालित करता है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बी.एससी. ग्राफिक्स एंड एनीमेशन पाठ्यक्रम में सर्वाधिक 400 आवेदन आए हैं, जबकि 60 सीटों वाले बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए 349 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बी.एससी. मल्टीमीडिया में 183 तथा बी.एससी. प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए 56, एम.एससी. ग्राफिक एनीमेशन एंड मल्टीमीडिया के लिए 52 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले शैक्षणिक सत्र की तुलना में इस वर्ष विशेष रूप से बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन तथा बी.एससी. ग्राफिक्स एंड एनीमेशन पाठ्यक्रमों में आवेदन संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। इससे स्पष्ट है कि मीडिया, एनीमेशन, डिजिटल कंटेंट निर्माण और क्रिएटिव इंडस्ट्री से जुड़े पाठ्यक्रमों के प्रति युवाओं का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किए गए पाठ्यक्रम, आधुनिक प्रयोगशालाएं, अत्याधुनिक स्टूडियो सुविधाएं तथा उद्योग जगत से जुड़ाव विद्यार्थियों को आकर्षित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मीडिया एवं क्रिएटिव इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहा है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button