नई दिल्ली
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार मिली। अब भारतीय टीम को अगली टेस्ट सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाना है, जहां टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच ही रद्द कर दिया। इस मैच को रद्द करने की वजह कप्तान रोहित शर्मा ने बताई है। रोहित शर्मा का कहना है कि टीम इंडिया ने प्रैक्टिस मैच की बजाए एक खास तरह की प्रैक्टिस की योजना बनाई है, जिसमें बिलकुल मैच की तरह ही परिस्थितियां बनाई जाएंगी और सभी खिलाडिय़ों को ज्यादा मौका मिलेगा। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में रद्द हुए प्रैक्टिस मैच पर कहा, प्रैक्टिस मैच की बजाए हम इंडिया-ए के साथ मैच जैसी प्रैक्टिस की योजना बना रहे हैं। इस प्रैक्टिस में बल्लेबाज ज्यादा से ज्यादा वक्त पिच पर बिता पाएंगे। गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी कर पाएंगे। हम प्रैक्टिस की बजाए इस तरह की प्रैक्टिस में ज्यादा कंफर्टेबल हैं।
वैसे रोहित शर्मा एंड कंपनी की ये रणनीति टीम को नुकसान भी पहुंचा सकती है, क्योंकि अगर इंडिया-ए के खिलाफ प्रैक्टिस मैच होता, तो खिलाड़ी उसी मानसिकता के साथ उतरते। बल्लेबाजों को पता होता कि वो आउट हो जाएंगे, तो उन्हें बाहर जाना होगा। लेकिन जिस तरह की प्रैक्टिस की बात रोहित कर रहे हैं, उससे खिलाड़ी मानसिक तौर पर रिलैक्स ही रहेंगे। टीम इंडिया के बड़े खिलाडिय़ों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भी दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया था। उन्होंने सिर्फ प्रैक्टिस ही की और फिर इसका असर टेस्ट सीरीज में देखने को मिला। टीम इंडिया वो सीरीज 0-3 से हार गई।