आर्थिक

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

नई दिल्ली। स्वदेशी कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इंटेक्स टेक्नोलॉजीज ने अपने बड़े स्क्रीन वाले टेलीविजन पोर्टफोलियो में दो नS मॉडल पेश किए हैं। कंपनी ने 65-इंच और 75-इंच के नए क्यूएलईडी 4के अल्ट्रा एचडी स्मार्ट टेलीविजन बाजार में पेश किए हैं। इस रेंज की खास खूबी ज्यादा ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले, उन्नत पिक्चर टेक्नोलॉजी और गूगल टीवी प्लेटफॉर्म का इंटीग्रेट किया जाना है।

नए मॉडल – एलईडी-जीक्यू 6511 (65-इंच) और एलईडी-जीक्यू 7511 (75-इंच) फस्म्क् डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ 4के अल्ट्रा एचडी रिज़ॉल्यूशन (3840 गुना 2160) देते हैं जिससे बेहतर ब्राइटनेस, शानदार कलर और बेहतर कंट्रास्ट मिलता है। ये फ्रेमलेस एडीएस पैनल पर बने हैं ताकि बड़ा व्यूइंग एंगल मिल सके। साथ ही, दोनों मॉडल डॉल्बी विजन, एचडीआर और एमईएमसी को सपोर्ट करते हैं, ताकि हाई-स्पीड कंटेंट में भी स्मूथ मोशन और बेहतर क्लैरिटी मिले। ब्राइटनेस 400 निट्स से ज्यादा और एडवांस्ड कलर ऑप्टिमाइज़ेशन होने से अलग-अलग रोशनी में भी एक जैसा परफॉर्मेंस सुनिश्चित होता है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इंटेक्स टेक्नोलॉजीज के निदेशक केशव बंसल ने कहा, “लोगों के टेलीविजन देखने का नजरिया काफी बदल गया है। वे बड़े स्क्रीन, बेहतर पिक्चर क्वालिटी और स्मार्ट इंटरफेस पसंद करते हैं। हमारे नये 65-इंच और 75-इंच क्यूएलईडी टीवी उन्हें संपूर्ण अनुभव देने के लिए बने हैं। इनमें इमर्सिव विज़ुअल्स, इंट्युटिव स्मार्ट फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस सब एक साथ हैं। इसके साथ आम लोगों तक एडवांस्ड टेक्नोलॉजी पहुंचाने का लक्ष्य पूरा होगा।”

गूगल टीवी प्लेटफॉर्म पर बने इस रेंज में यूट्यूब, नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और डिज्नी प्लस हॉटस्टार जैसे ऐप के साथ-साथ गूगल प्ले स्टोर उपलब्ध हैं। बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी है। ये टीवी क्वाड-कोर प्रोसेसर पर चलते हैं। इनमें दो जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज हैं। इनमें दो 15 डब्ल्यू बॉक्स स्पीकर हैं। कनेक्टिविटी के लिए एचडीएमआई और यूएसबी पोर्ट के साथ ब्लूटूथ, डुअल-बैंड वाई-फाई, इथरनेट और क्रोमकास्ट जैसे विकल्प हैं।दोनों मॉडल के डिज़ाइन स्लीक और बेज़ल-लेस हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button