राजनीति
जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ का विस्तार, 77 पदाधिकारी घोषित

चंडीगढ़, 10 फरवरी।
जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए 77 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में 77 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की है।
जेजेपी कानूनी सेल में सुनील भारद्वाज, ईश्वर पूनिया, नीरज गंडास, विनोद राणा, कुमार रामपाल, राकेश सांगवान, ओमप्रकाश, केके चहल, राम काला सिहाग रिटायर्ड एडीए, डीपी देशवाल, रविंद्र अहलावत, सरदार जोगिंद्र सिंह बाजवा, मांगे राम तुंडवाल और रण सिंह सांगवान को प्रदेश महासचिव बनाया हैं।