आर्थिक

Lumio ने भारत में लांच किए दो नए स्मार्ट TV, जानें कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Lumio ने भारत में अपने दो नए स्मार्ट TV Lumio Vision 9 (2026) और Vision 7 (2026) लांच किए हैं। इन स्मार्ट TV में 3GB की रैम दी गई है और 64GB की स्टोरेज है। Lumio Vision 9 (2026) को कंपनी ने फ्लैगशिप मॉडल के रूप में लांच किया है जिसमें 55 इंच और 65 इंच का टीवी आपको मिलता है। इसके 65 इंच मॉडल की कीमत 72,999 रुपए बताई गई है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Amazon से इन्हें खरीदा जा सकता है। Lumio Vision 7 (2026) टीवी 43 इंच और 55 इंच साइज में आता है। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 29,999 रुपए से शुरू होती है।

फीचर्स की बात करें तो Lumio Vision 9 में कंपनी ने एडवांस्ड QD MiniLED पैनल का इस्तेमाल किया है। ये टीवी बेहतरीन VA टेक्नोलॉजी से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें डीप ब्लैक मिलते हैं। कंट्रास्ट रेश्यो 7000:1 का है। कहा गया है कि इनमें 2x फास्ट बूटिंग होती है। प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Pentonic 700 चिपसेट इनमें लगा है जिसके साथ 3GB रैम, और 64GB स्टोरेज पेअर की गई है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button