पंजाब

पंजाब की जनता ने भगवंत मान सरकार के ‘‘काम’’ को दी शाबाशी, ईडी पार्टी का किया सफाया- केजरीवाल

नई दिल्ली, 29 मई 2026*

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पंजाब विधानसभा चुनाव से चंद माह पहले शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत ने पूरी पार्टी को जोश से भर दिया है। इस शानदार जीत के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेताओं ने सीएम भगवंत सिंह मान की ‘‘काम की राजनीति’’ को सराहने के लिए पंजाब की जनता का धन्यवाद किया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों ने ये ऐतिहासिक वोट देकर भगवंत मान सरकार के कामों को शाबाशी दी है। ऐसे ही हम अच्छे काम आगे भी करते रहेंगे। वहीं ईडी पार्टी का सफ़ाया हो गया। ईडी पार्टी ने पंजाब के छोटे-छोटे व्यापारियों पर जो इतनी रेड करवा कर लोगों को परेशान किया, आज लोगों ने उसका बदला लिया।

 

अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सभी व्यापारियों को सचेत करते हुए कहा कि शुक्रवार को आए निकाय चुनावों के नतीजों के बाद आने वाले दिनों में ईडी पार्टी कई व्यापारियों पर ईडी रेड की प्लानिंग कर रही है। सभी व्यापारी सतर्क रहें। हमारी सरकार पूरी तरह से सभी व्यापारियों के साथ खड़ी है। ईडी पार्टी को पूरी तरह से पंजाब से भगाना है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

सोशल मीडिया एक्स पर अरविंद केजरीवाल ने एक वीडिया साझा कर कहा कि पंजाब में आज नगर निगम और शहरी निकायों के नतीजे आए हैं और आम आदमी पार्टी ने पूरे पंजाब के अंदर पूरा स्वीप किया है। सभी शहरी निकायों के अंदर पार्टी की जबरदस्त जीत हुई है। अभी थोड़े दिन पहले पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के ग्रामीण निकायों के नतीजे आए थे। उसमें भी “आप” की जबरदस्त जीत हुई थी। और अब आज शहरी क्षेत्रों के नतीजे आए हैं, इसमें भी जबरदस्त जीत हुई है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं पंजाब के लोगों को बहुत बहुत बधाई देना चाहता हूं। उनका बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के कामों पर और पार्टी के ऊपर इतना भरोसा किया। “आप” के जो अच्छे काम हैं, उस पर एक तरह से पंजाब के लोगों ने मोहर लगाई है और शाबाशी दी है कि अच्छा कर रहे हो, लगे रहो। कुछ लोग कह रहे थे कि “आप” शहरों में कमजोर है। आज यह साबित हो गया कि पार्टी शहरों में भी बहुत मजबूत है और मजबूती के साथ काम कर रही है। शहर के लोगों का भी आम आदमी पार्टी के ऊपर पूरी तरह से उतना ही भरोसा है जितना ग्रामीण इलाकों के लोगों का है।

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी पार्टी कह रही थी कि वह शहरों में मजबूत है। आज यह पता चल गया कि शहरों से ईडी पार्टी का बिल्कुल सफाया हो गया है। खासतौर से जिस तरह से ईडी पार्टी ने ईडी का इस्तेमाल करके पिछले दिनों में पूरे पंजाब में छोटे-छोटे व्यापारियों के ऊपर रेड करवाई है, आम व्यापारियों और हिंदू व्यापारियों को जिस तरह से ईडी पंजाब के अंदर परेशान कर रही है, उसका लोगों ने ईडी पार्टी से बदला लिया है और पूरे पंजाब के अंदर ईडी पार्टी का पूरा सफाया कर दिया गया है। मैं पंजाब के लोगों को फिर से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और आश्वासन देता हूं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जो अच्छा काम कर रहे हैं, ऐसे ही अच्छा काम जारी रहेगा। बस जनता अपना प्यार और भरोसा बनाए रखे।

 

पंजाब निकाय चुनाव में मिली शानदार जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक्स पर कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर ‘‘आप की सरकार’’ के कामों पर मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत दर्ज की है। 90 फीसद से ज्यादा नगर परिषदों में हमारे उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा जैसी सभी विरोधी पार्टियों के कुल वोट भी मिला लिए जाएं, तो भी वे “आप” के बराबर नहीं पहुंचते। भाजपा तो खिसक कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। यह जीत जनता को मिल रही मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, बेहतरीन स्कूलों और पारदर्शी तरीके से मिल रही नौकरियों की जीत है। जीतने वाले सभी उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। अब कोई भेदभाव नहीं होगा। हर शहर, कस्बे और गांव का एक समान विकास होगा। हम सकारात्मक और विकास की राजनीति करने वाले लोग हैं।

 

उधर, पंजाब ‘‘आप’’ के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने पंजाब की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पंजाब में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत दर्ज की है। ये जीत जनता का संदेश है कि भगवंत सिंह मान सरकार के काम से जनता खुश है। साथ ही जनता का संदेश है कि ईडी पार्टी की घटिया राजनीति पंजाब की जनता को स्वीकार नहीं है। पंजाब में ईडी पार्टी के 1142 कैंडिडेट्स की ज़मानत जप्त हो गई है। पंजाब में ईडी पार्टी की दहशत, नफ़रत और ग़द्दारी की राजनीति नहीं चलती। उन्होंने कहा कि ये केवल एक चुनावी जीत नहीं है। बल्कि पंजाब की जनता का साफ़ संदेश है कि गद्दारी और धोखे की राजनीति के साथ खड़े नहीं होंगे। ईमानदारी के साथ खड़े होंगे। काम की राजनीति के साथ खड़े होंगे।

 

वहीं, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के निकाय चुनाव के नतीजों से यह साबित हो गया है कि जनता हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी होती है। जब किसी के साथ नाइंसाफी होती है और उसे दबाने की कोशिश की जाती है, तो लोग उसके समर्थन में एकजुट हो जाते हैं। पिछले दो महीने से ईडी ने पंजाब में अपना डेरा डाला हुआ है। पहले हमारे सांसदों के घरों पर छापे मारे गए, जिसके बाद कुछ ने डर से या लालच में आकर भाजपा में शामिल होने का फैसला कर लिया। इसके बावजूद हमारे मंत्रियों, विधायकों और सरकारी दफ्तरों पर लगातार छापे पड़ रहे हैं। लगभग हर हफ्ते दो-तीन जगह ईडी की कार्रवाई हो रही है। पंजाब के लोग यह सब देख रहे हैं कि केंद्र में बैठी भाजपा पूरी तरह से आम आदमी पार्टी को खत्म करने के चक्कर में है। यही कारण है कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी के साथ खड़े हो गए हैं

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button