लुधियाना की सेंट्रल जेल में कैदी भिड़े,टीवी का चैनल बदलने के कारण 2 गुटों में झगड़ा

लुधियाना में केन्द्रीजेल में देर रात हंगामा हो गया। बैरक में बंद कैदियों के दो गुट आपस में टी.वी का चैनल बदलने को लेकर भिड़ गए।
दोनों गुटे के कुल 4 लोग घायल हुए जिनके सिर पर चोटें आई। जेल प्रशासन द्वारा झगड़ रहे कैदियों को किसी तरह छुड़वाया गया। उन्हें पहले जेल के अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। झड़प करने वाले एक युवक का नाम सुमित है। 3 अन्य युवकों के नाम की पहचान नहीं हो पाई।
सुमित और बाकी के 3 युवकों के घायल होने की खबर जैसे ही उनके परिवारिक सदस्यों को पता चला तो बड़ी संख्या में युवक सिविल अस्पताल में रात करीब 1 बजे एकत्र हो गए।
अस्पताल की सुरक्षा को लेकर मौके पर पीसीआर दस्ता व एक्सट्रा फोर्स रात 2 बजे तक तैनात रही। घायल सुमित के एक साथी ने बताया कि उनकी शुभम मोटा गैंग और एक हैबोवाल में युवक है उससे पुरानी रंजिश है अभी पता नहीं चल पाया कि दोनों गुटों में से किस ग्रुप के साथ उनके भाई सुमित की झड़प हुई है। सिविल अस्पताल पहुंचे जेल प्रशासन के अधिकारी भी मामले की जानकारी देने कतराते रहे है।