चंडीगढ़

पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की विपक्ष को खुली चुनौती,लाइव डिबेट का दिया न्योता

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस के नेताओं को चुनौती दी है। 1 नवंबर को पंजाब दिवस है इस पर सीएम मान ने विपक्षी दलों को पंजाब से जुड़े मुद्दे उठाने की बात कही। उन्‍होंने कहा कि रोज-रोज के आरोप-प्रत्‍यारोप के बजाय पंजाब की जनता और मीडिया के सामने एक साथ आएं।

cm bhagwant maan

मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप अपने साथ कागज भी ला सकते हो पर मैं मुंह ज़ुबानी बोलूंगा। 1 नवंबर ‘पंजाब दिवस’ वाला दिन ठीक रहेगा, आपको तैयारी के लिए समय भी मिल जाएगा। मेरी तो पूरी तैयारी है क्योंकि सच बोलने के लिए रट्टे नहीं लगाने पड़ते।

यह भी पढ़ें ...  MP News: तीन बार शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए तो लाइफटाइम लाइसेंस कैंसिल
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button