Renault India ने लांच किए Kiger के चार नए वेरिएंट

नई दिल्ली। रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रेनो इंडिया ने बुधवार को रेनो काइगर के चार नये संस्करण बाजार में उतारने की घोषणा की। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि रेनो ने नया इवॉल्यूशन प्लस पेश किया है, जो नैचुरली एस्पिरेटेड (एमटी और एएमटी) तथा टर्बो (एमटी) दोनों इंजनों के विकल्पों में उपलब्ध होगा। इस संस्करण में ग्राहकों की मांग वाले कई फीचर शामिल हैं, जैसे स्मार्ट एक्सेस कार्ड के साथ पुश स्टार्ट/स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस स्मार्टफोन रिप्लिकेशन।
रेनो इंडिया के उपाध्यक्ष (बिक्री एवं विपणन) फ्रैंसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य हमेशा से ग्राहकों के लिए नवाचार और गतिशीलता को अधिक सुलभ बनाना रहा है। नयी काइगर रेंज के साथ हम इस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ा रहे हैं। आज ग्राहकों की अपेक्षाएं लगातार बदल रही हैं और पहुंच का अर्थ केवल कीमत तक सीमित नहीं है, बल्कि एक बेहतर और संतोषजनक स्वामित्व अनुभव प्रदान करना भी है। यह अपडेट उन फीचर्स और तकनीकों को अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयास को दर्शाता है जो ग्राहकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इवॉल्यूशन प्लस में स्मार्ट एक्सेस कार्ड के साथ पुश स्टार्ट/स्टॉप, ड्राइवर सीट की ऊंचाई घटाने-बढ़ाने, वायरलेस स्मार्टफोन रिप्लिकेशन, ऑटोमेटिक एसी और हल्के एम्बॉस्ड फैब्रिक अपहोल्स्ट्री जैसे फीचर दिए गए हैं। काइगर टर्बो रेंज को तीन से बढ़ाकर इसमें पांच संस्करण कर दिये गये हैं।अब टेक्नो वेरिएंट में टर्बो इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प भी उपलब्ध होगा। नैचुरली एस्पिरेटेड रेंज को भी छह से बढ़ाकर आठ संस्करण का किया गया है। काइगर टर्बो के पांचों संस्करणों की एक्स-शोरूम कीमत अब 7.89 लाख रुपये से 10.35 लाख रुपये तक होगी। काइगर एनर्जी की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख रुपये से 8.45 लाख रुपये तक होगी।