चंडीगढ़

सीएम भगवंत मान द्वारा बुलाई खुली बहस में शामिल नहीं होंगे सुनील जाखड़, कही ये बात

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने सीएम भगवंत मान द्वारा 1 नवंबर को टैगोर थिएटर में विपक्षी दलों के लिए रखी खुली बहस में जाने से इनकार कर दिया है। इस बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सुनील जाखड़ ने कहा कि वह कोई थिएटर आर्टिस्ट नहीं और थिएटर में जाकर कॉमेडी होती है इसलिए वह थिएटर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमें एक मसला तो बताए कि आखिर खुली बहस किस मसले पर हो रही है। उन्होंने सी.एम. मान को चुनौती दी है कि अगर उन्होंने बहस रखनी है तो फिर उनके साथ अबोहर चलें, जहां पानी के बाहर जाने का असर होगा।

 

पंजाब भाजपा के प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि हम बहस से नहीं भागते बल्कि नौटंकियों से भागते हैं और तथ्यों की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान को अपने पद का ध्यान रखते हुए शब्दावली का प्रयोग करना चाहिए। पंजाब सरकार ऐसा कर मुद्दों से भटकाने की बात कर रही है। सीएम भगवंत मान अबोहर में आकर बहस करें और कोई भी ऐसा इंसान जो पक्षपात नहीं करता उसे वहां बुला लिया जाए।

यह भी पढ़ें ...  पंजाब बजट सत्र : विधानसभा में CM भगवंत मान और प्रताप बाजवा भिड़े

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button