राजनीति

MP के मंडला जिले में पेसा एक्ट अंतर्गत समिति ने सुलझाया विवाद

MP के मंडला जिले में नैनपुर विकासखंड के ग्राम सालीवाड़ा में 2 पक्षों में चल रहे जमीन संबंधी विवाद हुआ था। इस विवाद को पेसा एक्ट के तहत गठित शांति और विवाद निवारण समिति ने सुलझाया। जानकारी के अनुसार, मकान बनाते समय आवेदक लोहार सिंह पिता टिक्का सिंह मरकाम की कुछ जमीन पर श्याम कुमार ने कब्जा कर लिया।

लोहार सिंह ने मौखिक आवेदन दिए जाने पर शांति और विवाद निवारण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष भारती मरावी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समिति की बैठक में समिति के सदस्य उपस्थित रहे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद समिति ने दोनों पक्षों से 100-100 रुपए की अमानत राशि लेकर आपसी सहमति से विवाद का निपटारा करते हुए समझाईश दी।

शांति एवं विवाद निवारण समिति के निर्णय को दोनों पक्षों ने स्वीकार किया। जिससे दोनों के बीच का विवाद स्थानीय स्तर पर ही समाप्त हो गया। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 15 नवंबर से संपूर्ण प्रदेश में पेसा एक्ट लागू किया है।

यह भी पढ़ें ...  किसानों में फूट डालने का काम कर रही सरकार, एकजुटता के लिए जींद में 26 जनवरी को महापंचायत : टिकैत

इस एक्ट के अंतर्गत गठित शांति एवं विवाद निवारण समिति गांव के छोटे-मोटे झगड़ों को स्थानीय स्तर पर ही सुलझा रही है। इससे ग्रामीणों को अनावश्यक कोर्ट-कचहरी और पुलिस थाना के चक्कर से निजात मिल रही है। साथ ही ग्रामीण अनावश्यक, आर्थिक खर्चों से बच रहे हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button