दिग्गज उड़िया एक्ट्रेस झरना दास का निधन, लंबे समय से थीं बीमार
दिग्गज उड़िया एक्ट्रेस झरना दास का 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उड़िया फिल्म उद्योग में अपने आजीवन योगदान के लिए राज्य सरकार के प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार की विजेता दास वृद्धावस्था से संबंधित बीमारी से पीड़ित थीं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी मौत 1 दिसंबर की रात हो गई थी।
झरना दास का जन्म साल 1945 में हुआ था, और उन्होंने 60 के दशक में अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था। उन्होंने फिल्म श्री जगन्नाथ, नारी, आदिनामेघा, हिसाबनिकस, पुजाफुला, अमदाबता, अभिनेत्री, मलजान्हा और ‘हीरा नैला’ जैसी ऐतिहासिक फिल्मों में शानदार प्रदर्शन किया था।
झरना दास ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भी तमाम फिल्मों में काम किया। और वह ऑल इंडिया रेडियो में अनाउंसर भी रह चुकी हैं। उन्होंने कटक में दूरदर्शन के सहायक स्टेशन निदेशक के रूप में भी काम किया था। उन्होंने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री ‘हरेकृष्ण महताब’की बायोग्राफी का भी निर्देशन किया था। इसके लिए उनके काम की सराहना भी की गई थी।
Saddened to know about the demise of legendary Odia actress Jharana Das. She will always be remembered for her outstanding contribution to Odia film industry. My deepest condolences to the family and her admirers.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 2, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रसिद्ध उडिया अभिनेत्री झरना दास के निधन पर शोक जताया। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि उडिया फिल्मों में झरना दास के उत्कृष्ट योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने, उनके प्रशंसकों और परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।