पंजाब के ट्रैवल एजेंट विनय हरि के ऑफिस में लगी आग:

ट्रैवल एजेंट विनय हरि
पंजाब के मशहूर ट्रैवल एजेंट विनय हरि के जालंधर स्थित लग्जरी ऑफिस में रविवार देर रात आग लग गई । आग लगने से लोगों के पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज जलकर राख हो गए। जैसे ही घटना की जानकारी विनय हरि को मिली तो वह खुद मौके पर पहुंच गये. ऑफिस में आग देखकर वह खूब रोये.
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आग बुझाने के लिए 30 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं. पानी के साथ फोम का भी प्रयोग किया गया। 3.45 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सोमवार सुबह पौने चार बजे आग पर काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
विनय हरि का जालंधर ऑफिस किसी लग्जरी होटल से कम नहीं था. आग इतनी भीषण थी कि एक-एक कर सभी मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं। जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.
हरि ने बताया कि उन्हें इस पूरी घटना की जानकारी रविवार रात 11:30 बजे मिली. इस घटना में उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. जिस समय आग लगी उस समय कार्यालय में केवल एक व्यक्ति मौजूद था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
आग पर काबू पाने के लिए लीडिंग फायरमैन राजिंदर सहोता की टीमें देर रात मौके पर पहुंचीं सहोता ने बताया कि रात करीब 11.40 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में आग लग गई है. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है